4 अगस्त 2013 - 19:30
इस्स्राईल का भविष्य बहुत ख़तरनाक है।

प्रोफ़ेसर शेलोमूज़ेंद नें कहा है कि इस्राईल पूरी तरह से जातवादी सरकार में बदल चुका है। जिसकी वजह से ख़तरनाक भविष्य उसके सामने खड़ा है।

ज़ायोनी शासन के मशहूर इतिहास कार नें ख़बरदार किया है कि इस्राईल का भविष्य बहुत ही ख़तरनाक हालात से दोचार होने वाला है। प्रोफ़ेसर शेलोमूज़ेंद नें कहा है कि इस्राईल पूरी तरह से जातवादी सरकार में बदल चुका है। जिसकी वजह से ख़तरनाक भविष्य उसके सामने खड़ा है।उन्होंने कहा कि यहूदी एक दीन के मानने वाले हैं और ज़ायोनी, इस्राईल के दावों के बावजूद एक क़ौम नहीं है।इस यहूदी इतिहासकार नें अपनी किताब मे ज़ायोनियों की बहुत ही कड़े शब्दों में आलोचना की है और इस्राईल के झूठ, सच्चाइयों में बदलाव और इतिहास में परिवर्तन आदि प्रोपगण्डों को सबके सामने खोल कर रख दिया है।तिलाअ-बीब यूनिवर्सिटी के इस प्रोफ़ेसर का कहना है कि ज़ायोनी सरकार नें अपने लिये बाते गढ़ ली हैं और मनगढ़ंत इतिहास बना कर रख दिया है लेकिन इसके बाद भी वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यहूदियों को क़ौमी रूप नहीं दे सकी है क्योंकि यहूदियों की अधिकांश आबादी क़ब्ज़ा किये हुए फ़िलिस्तीन के बजाए दूसरे देशों में जीवन व्यतीत करने पर ज़ोर देते हैं और फ़िलिस्तीन में आकर बसना नहीं चाहते।